Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनस्वास्थ

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अहम फैसले, कैंसर संस्थान में जल्द शुरू होंगी इंडोर सेवाएं


देहरादून। 3 मई 2026

राजकीय दून चिकित्सालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सात राजकीय मेडिकल कॉलेजों और हल्द्वानी स्थित राज्य कैंसर संस्थान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णयों में हल्द्वानी स्थित राज्य कैंसर संस्थान में शीघ्र इंडोर सेवाएं प्रारंभ करना, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू करना तथा श्रीनगर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में कैथ लैब संचालन को सुनिश्चित करना शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि इन फैसलों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार “सफाई, दवाई और भलाई” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए।