23 सितम्बर को देहरादून में होने वाले धरने को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
ऋषिकेश /( मिन्हाल हाशिम) दिनॉंक 18/9/20 को ऋषिकेश विधानसभा के श्यामपुर व रायवाला ब्लॉक के अध्यक्षों के आयोजन में व परवादून ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में संगठन की मज़बूती को लेकर व 23 सितम्बर को देहरादून में होने वाले धरने को लेकर बैठक का आयोज किया गया ।
कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में बेरोज़गारी का आलम है जहॉं एक ओर भाजपा के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मना रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के युवा बेरोज़गारी दिवस मना रहे थे जोकि अपने आप में शर्मनाक है और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार का बेरोज़गारी व मंहगाई पर क़ाबू ना पाना यह सरकार की असफलता है और इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे ।
प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन एकजुट रहकर इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ेंगे और इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे साथ ही प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं को न्याय दिलाने का काम करेंगे ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि हम सभी को आपस के मतभेद भुला कर आगामी विधानसभा की तैय्यारी पर जुट जाना चाहिये और गली गली गाँव गाँव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करना चाहिए साथ ही २३ तारीख़ के धरने को सफल बनाने के लिये सभी को एकजुट होकर ताक़त लगानी चाहिए ताकि इस निकम्मी सरकार को सत्ता से हटाया जा सके ।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस रायवाला अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामपुर देवेन्द्र रावत,पीसीसी सदस्य जय सिंह रावत,विजयपाल रावत,राजेन्द्र गैरोला,मनोज गुसाँई,राय सिंह,प्रदीप चन्द्रा,प्रताप सिंह पोखरियाल,धनपाल खरोला,विजयपाल पंवार,प्रेम किशोर जुगलान,प्रेमलाल शर्मा,मुक़ेश मनोडी,विजय बिष्ट,ध्यान सिंह असवाल,सतीश रावत,निर्मल रांगड,सुभाष जखमोला,दीपा चमोली,भगवती सेमवाल,देव पोखरियाल,बिक्रांत भारद्वाज,गजेन्द्र खरोला,शूरवीर बिष्ट,गब्बर कैन्तरा,विशाल सजवाण,जयबीर नेगी,राजाराम कोठियाल आदि कई लोग मौजूद थे ।

