अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट

श्री गंगोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया के दिन अर्थात 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने इसकी घोषणा की है। मंदिर समिति के अनुसार 18 अप्रैल को गंगा जी की भोग मूर्ति डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से श्री गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर भैरव घाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पुनः रवाना होगी। विधि-विधान के साथ कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

