Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में तेन्दुए का आतंक

उत्तराखंड के लालकुंआ क्षेत्र के बिन्दुखत्ता के डौली रेंज में इन दिनों एक तेन्दुआ काल बनकर मंडरा रहा है. तेन्दुए ने बौड़खत्ता इलाके की एक महिला को अपना शि‍कारबनाया है. महिला लछिमा देवी अपनी साथी महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी.

डौली रेंज के जंगल मे तेन्दुआ महिला पर झपट गया और उन्हें 1 किलोमीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया. इससे महिला की मौत हो गई. नरभक्षी हो चुके इस तेन्दुए ने 2 महीने के भीतर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है.

तेन्दुए के एक के बाद एक हमले के कारण जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. तेन्दुए के आतंक से दहशत में आए लोगों में जहां वन विभाग के  प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है, तो वहीं स्थानीय पुलिस ने भी तेन्दुए के नरभक्षी होने की रिपोर्ट SSP को सौंप दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.