ऋषिकेश में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, एम्स पहुंचे सी.पी. राधाकृष्णन

Lok Kesari News
ऋषिकेश। 23 अप्रैल 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचने पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति को माँ की पवित्र चुनरी ओढ़ाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया, जो भारतीय संस्कृति में सम्मान और आदर का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का ऋषिकेश आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा, जिससे विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।

