Newsहरिद्वार

गंगा की तेज धारा से बहकर पुल के नीचे लगी चैन को पकड़कर लटकते कावड़िए को किस तरह से बचाया जल पुलिस ने, देखें वीडियो

 

हरिद्वार।

 विश्व प्रसिद्ध कावड़ मेला में हरिद्वार स्थित गंगा जी से जल लेकर अपने-अपने शिवालयों पर चढ़ाने वाले कांवड़िये लाखों की तादाद में आ रहे हैं। गंगा का निर्मल जल देखकर किसी का भी मन उस में डुबकी लगाई बिना नहीं रहता है। परंतु गंगा जी की तेज धार का अंदाजा उन्हें गंगा किनारे खड़े होने से पता नहीं चलता लेकिन जब वह गंगा जी के बीच में जाते हैं तो गंगा जी की तेज धार उन्हें बहाने लगती है। जो तैराक होते हैं वह निकल जाते हैं जो तैरना नहीं जाते उन्हें उत्तराखंड पुलिस की जल सेवा का बड़ा सहारा मिल रहा है। 17 जुलाई से और 30 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व स्तरीय कांवड़ मेले में लाखों से भी ऊपर संख्या जा चुकी है। परंतु मित्र पुलिस उत्तराखंड की जेल पुलिस की सेवा हरिद्वार के गंगा घाटों पर लगातार चल रही है। खासतौर पर हरकी पौड़ी पर जल पुलिस के दर्जनो जवान पूरे दिन मोटर बोट और लाइव जैकेट के साथ अपनी जान पर खेलकर बहते कांवड़ियों को बचाने का कार्य पूरी तत्परता के साथ कर रहे हैं। जिसमे आपदा राहत दल 40वी वाहिनी हरिद्वार के उप निरिक्षक बीरेंदर सिंह, दीवान सूरज पाल, कांस्टेबल सरवीर सजवाण, अनिल पाल, बलबीर सिंह, सन्तोष कुमार, द्वारिका प्रसाद, पंकज, अनिल नेगी, महावीर, दिनेश, जगमोहन, राघवेंद्र, दिलजीत, सुनील, महेश, हरीश, राजमोहन, सुबोध कुमार आदि हरकी पैड़ी क्षेत्र के अलग अलग घाटो पर तैनात है। जिनके पास लाइफ जैकेट ,लीफेबोय ,थ्रो बैग व मोटर बोट के साथ तैनात है। 
आज तक 36 लोगो को सकुशल बचाया गया।