Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

चारधाम यात्रा तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Lok Kesari News

हरिद्वार। 16 अप्रैल 2026

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आईजी गढ़वाल रेंज विम्मी सचदेवा रमन गुरुवार को हरिद्वार पहुंचीं और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीसीआर में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत रोडमैप साझा किया गया और सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा की गई।
आईजी ने निर्देश दिए कि हरिद्वार में पड़ने वाले यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं।
बैठक के उपरांत आईजी ने पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग एरिया और रजिस्ट्रेशन सेंटरों का भी भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जाए।