तेजी से बाइक चलाकर मोबाइल छीनने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 5 (पांच) मोबाइल फोन बरामद
ऋषिकेश/ (मिन्हाल हाशिम) दिनांक 27/08/2020 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता चंद्र मोहन सिंह पोखरियाल निवासी मित्र विहार, ढालवाला, टिहरी गढ़वाल
के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि
कल दिनांक 26/08/2020 रात लगभग 20:13 बजे मैं फोन पर बात करते हुए कमरे पर जा रहा था, की यात्रा बस अड्डा कंपाउंड से मेरे पीछे दो बाइक सवार युवक आए और मेरा फोन छीन कर रफूचक्कर हो गए जिनके पास हीरो होंडा की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश समाधि द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण किया गया एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
गठित टीम द्वारा कल रात्रि मनसा देवी फाटक व खांड गांव के बीच चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल में तीन संदिग्ध सवाल लड़कों को रोककर सख्ती से चेकिंग करने पर इनके पास से बरामद पांच मोबाइलों के विषय में पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल हमारे द्वारा ऋषिकेश के काले की ढाल श्यामपुर थाना रायवाला क्षेत्र में भूपतवाला आदि जगहों पर पैदल चलते हुए व्यक्तियों से छीने गए हैं। थाने से पूछने पर पता चला कि इनमें से एक मोबाइल छीनने पर कोतवाली ऋषिकेश से मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है। जिस पर इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों मे हिमांशु पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र- 19 वर्ष ,अनुराग पुत्र श्री गिरीश राजपूत निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र- 18 वर्ष ,जितेंद्र पुत्र श्री कन्हैया लाल निवासी शीशम झाड़ी मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल उम्र- 18 वर्ष ।अभियुक्त हिमांशु पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
पकड़े गए अभियुक्तों से रेडमी 9 ब्लू,ओप्पो A5 ,ओप्पो A5s रेड-मी ,ओप्पो A31 ,स्प्लेंडर UK14-F-7985 बरामदगी हुई।
पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि स्मैक के नशे के आदी हैं। जिसके लिए रोज काफी पैसे की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हम लोग मौका देख योजना बनाकर अपनी मोटरसाइकिल का प्रयोग कर, ऐसे व्यक्ति जिनके हाथ में मोबाइल पकड़ा हो झपट्टा मारकर / छीन कर भागं जाते हैं। और सस्ते दाम में बेच कर प्रतिदिन अपने नशे की जरूरत को पूरा करते हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मोटरसाइकिल को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।



