News

बी एच इ ल ने बनाया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर

बीएचईएल हरिद्वार ने पूरी तरह स्वदेश में निर्मित 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर का सफल उत्पादन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस जनरेटर की आपूर्ति आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कार्पोरेशन  के कृष्णापटनम थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए की गई है। एपीजेको के निदेशक एमपी सुंदर सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर जनरेटर को रवाना किया।

एमपी सुन्दर सिंह ने बीएचईएल के इस योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए हीप के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। महाप्रबंधक (ईएम) एके साहा ने कहा कि यह संस्थान के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन का नतीजा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक प्रभारी हीप संजय गुलाटी ने भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सुपर क्रिटिकल जनरेटर के निर्माण में उच्च तकनीकी दक्षता तथा कौशल जरूरी होता है और इस जनरेटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर भेल हरिद्वार ने अपनी तकनीकी दक्षता को साबित कर दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.