News

मेरे और पालिका प्रशासन पर लगाए सभी आरोप सरासर बेबुनियाद और आधारहीन -नीलम बिजल्वाण

ऋषिकेश / नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपने तथा पालिका प्रशासन पर लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि ये सब राजनीतिक द्वेष और दुर्भावना से प्रेरित है जिससे विकास कार्यों में अवरोध हो।

गौरतलब है कि तीन फरवरी को कुछ लोगों ने मुनिकीरेती पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता अपनाने के आरोप लगाए थे।

नीलम बिजल्वाण ने सभी आरोपो को सरासर बेबुनियाद और आधारहीन बताया। उन्होंने आरोप मढ़ने वालों को सख्त लहजे में चेताते हुए कहा कि वे सबुतो के साथ आए और अगर आरोप सिद्ध कर देते हैं तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग स्व घोषित नेता एवं समाज सेवी बनकर लगातार उनकी छवि धूमिल करने का व जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता का विश्वास और पारदर्शी कार्यप्रणाली ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उनको इतनी ताकत बक्शी है कि वह सामाजिक कार्यों के लिए चंदा लेकर नहीं बल्कि स्वयं से अपना सहयोग करती है । उन्होंने कहा कि वे जनता के हक में सदैव कार्य करती रहेंगी चाहे कोई कितने भी अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करें।

उन्होंने चेताते हुए कहा कि मेरे संस्कार एवं महिला होने के नाते मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी न समझें।बिज्लवाण ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप के साक्ष्य जनता के सामने रखे। मैं संसकारी परिवार की महिला हूं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं कमजोर हू।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपो में सच्चाई है तो साक्ष्य सामने रखे नहीं तो वे छवि धुमिल करने व मानहानी करने के आरोप में न्यालय की शरण का रुख करेगी।

नीलम ने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी हुई हैं। इसी कारण कुछ लोग चुनाव के बाद से ही उनसे रंजिश रखते हैं और समय-समय पर प्रदर्शन व सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने के साथ जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

वार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि टैंडर प्रक्रिया नियमानुसार की गई है और 11लाख रुपए कमीशन देने का आरोप सरासर बेबुनियाद हैं।पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया और अनुशासित कार्यशैली का ही परिणाम है कि राज्य वित्त आयोग से पालिका के अनुदान में 50 लाख रुपये की वृद्धि हुई है एवं वित्तीय बिड खोलने के बाद कूड़ा घर में सुरक्षा दीवार व आरसीसी निर्माण की निविदा 19 प्रतिशत कम पर प्राप्त हुई। इसके लिए 15.48 लाख रुपये परफार्मेंस धनराशि जमा करवाई जा रही है साथ ही शीशमझाडी में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य 18.02 प्रतिशत कम पर प्राप्त हुई । इसके लिए भी 6.39 लाख परफार्मेस धनराशि जमा करवाई जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में निकाय की ओर से कुंभ मेला पार्किंग के लिए निकाली गई निविदा मूल्य कम होने की आशंका से और निकाय को राजस्व हानि होने से निरस्त की गई थी।