मानसिक रूप से परेशान महिला ने लगाई फांसी

हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने रेलवे स्टेशन के पास एक लाॅज में चुन्नी के सहारे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। लेकिन पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि महिला मंगलवार की सुबह घर से दूध् लेने के लिए निकली थी और हरिद्वार पहुंच गयी, जोकि डोईवाला देहरादून की रहने वाली है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी रघुवीर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नकरौता डोईवाला देहरादून ने रेलवे स्टेशन के सामने सराय स्थित रामा गेस्ट हाउस में चुन्नी के सहारे पंखे से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कमरे को खंगाला गया। लेकिन पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान गेस्ट हाउस प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि महिला मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पहुंची थी। जिसने पति के बाद में आने की जानकारी देेते हुए लाॅज में कमरा लेकर ठहर गयी। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की सुबह गेस्ट हाउस के कर्मी ने महिला से चाय नश्ता लाने के लिए दरवाजे में दस्तक दी थी। महिला ने भीतर से कर्मी को स्नान करने की बात कहते हुए लौटा दिया था। लेकिन जब काफी देर हो गयी तो कर्मी फिर दोबारा कमरे पर दस्तक दी। लेकिन इस बार भीतर से कोई जबाव नहीं मिला। जिसकी जानकारी प्रबंधक को दी गयी। बताया जा रहा हैं कि कर्मी ने रोशनादान से भीतर झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गये। महिला चुन्नी के सहारे पंखे लटकी हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला केमोबाइल में लिखे पति के नम्बर पर सम्पर्क किया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गये। पुलिस के मुताबिक मृतका के पति ने बताया कि महिला सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली थी। लेकिन तभी से गायब थी, लेकिन मंगलवार को ही मृतका ने पति को फोन कर खुद के हरिद्वार में होने की जानकारी देते हुए वापस घर पहुंचने की बात कही थी। पुलिस मामले को परिवारिक कलह से जोड कर देख रही है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लाॅज में फांसी लगाकरजान दे दी।

