संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष लगभग 2200 वाहनों को किया आरक्षित

ऋषिकेश/ 9 अप्रैल 2026
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से होने जा रहा है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष लगभग 2200 वाहनों को आरक्षित किया है।
गुरुवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में यात्रा के लिए संचालित होने वाले 1875 वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया विधिवत रूप से संपन्न कराई गई। शुभ मुहूर्त में पंडित हरिकृष्ण उनियाल के सानिध्य में पूजा-अर्चना के बाद लॉटरी निकाली गई।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने मटके से पहली पर्ची निकाली, जिसमें जीएमसीसी कंपनी की बस (UK 07 PA 8282) का चयन हुआ। इस बस के स्वामी अजय बधानी हैं, जिन्हें इस वर्ष यात्रा की पहली बस संचालन का अवसर मिला।
उल्लेखनीय है कि चार धाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है। इस बार भी बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके चलते परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
यात्रा पर सबसे पहले जाने वाली पांच बसें
पहली बस: जीएमसीसी (UK 07 PA 8282) – स्वामी: अजय बधानी
दूसरी बस: जीएमओ (UK 15 PA 0712) – स्वामी: संदीप बिष्ट
तीसरी बस: टीजीएमओ (UK 07 PC 0813) – स्वामी: लोकेश सेमवाल
चौथी बस: टीजीएमओ (UK 14 PA 0880) – स्वामी: आकाश धनै
पांचवीं बस: जीएमओयू (UK 15 PA 0333) – स्वामी: रामेंद्र सिंह नेगी
कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर टीजीएमओयू अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, नवीन चंद्र रमोला, यातायात सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, यातायात प्रभारी प्यारेलाल जुगराण, दिनेश बहुगुणा, संजय शास्त्री, कृष्णा पंत, सरदार हरमोहन सिंह, नरेश गोयल, योगेश उनियाल, कुंवर सिंह नेगी, भोला दत्त जोशी, खिलानंद बेलवाल, रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

