Newsउत्तराखंड

सरकारी स्कूल परिसर में खूनी संघर्ष

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक सरकारी स्कूल में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया. ये सारा झगड़ा स्कूल परिसर में चल रहे मनरेगा योजना के सोशल ऑडिट के दौरान हुआ. जहां एक गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच विवाद के बाद झगड़ा शुरू हुआ.

घटना देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र की है. जहां खुशहालपुर गांव में शुक्रवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा स्कीम के सोशल ऑडिट के तहत सुनवाई हो रही थी. परियोजना प्रबंधन अधिकारी मनोज गैरोला अपनी टीम के साथ वहां मौजूद थे. स्कूल भी चल रहा था. बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं में मौजूद थे.तभी वहां पर सुनवाई के लिए आए एक गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के लोगों में आपसी कहासुनी होने लगी. और उसके बाद अचानक दोनों पक्षों के करीब 40-50 लोग एक दूसरे से भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.