Newsफिल्म जगत

सानिया मिर्जा की बायोपिक का हुआ ऐलान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसके बाद तो मानों खिलाड़ियों की जिंदगी पर बनने वाली फिल्मों की लाइन लग गई। बैडमिंटन खिलाडी  साइना नेहवाल का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही हैं तो अब सानिया मिर्जा ने भी अपनी बायोपिक के लिए इस एक्ट्रेस को परफेक्ट बताया।

एक अवार्ड शो के दौरान सानिया मिर्जा ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर मुझ पर बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगी कि मेरी खास दोस्त परिणीति चोपड़ा इसे निभाएं। अब सानिया का ये सपना बहुत जल्द सच होने जा रहा है, क्योंकि फिल्ममेकर करण जोहर और रोहित शेट्टी ने इस टेनिस स्टार की जिंदगी पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा की दोस्‍ती काफी पुरानी है और यह दोनों एक-दूसरे की कितनी अच्‍छी दोस्‍त हैं, यह आप इन दोनों के सोशल मीडिया पर आने वाले अपडेट्स देखकर खुद-ब-खुद समझ जाएंगे। परिणीति ने एक शो में बताया था कि यूएस ओपन में खेल रहीं सानिया ने रात को लगभग 2-3 बजे मुझे कॉल कर पहले अपना परिचय दिया और फिर एक दिन पहले दिए अपने उस इंटरव्‍यू का जिक्र किया जिसके बाद हर जगह ये छप गया है कि सानिया मिर्जा का किरदार परिणीति ही निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.