सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, समानता का दिया संदेश

देहरादून। भारतीय संविधान के निर्माता ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

