Newsहरिद्वार

ज़ीरों ज़ोन में धड़ल्ले से चल रहे आटो, बैटरी रिक्शा जिम्मेदार कौन देखे वीडियो

 

हरिद्वार।

नगर कोतवाली से भीमगोडा बैरियर तक यू तो जीरो जॉन बनाया गया है। जिसमें ना तो बैटरी रिक्शा ऑटो व चौपाहिया वाहनों का जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसकी चेतावनी के लिए नगर कोतवाली के पास सड़क के बीच मे बैरीगेट्स पर चेतावनी के रूप में लिखा गया है। बावजूद इसके इस जीरो जोन क्षेत्र में ऑटो बैटरी रिक्शा और फोर व्हीलर बिना किसी रोक टोक के आ जा रहे हैं। यही हाल भीमगोड़ा बैरियर पर भी है, जहां से ऑटो रिक्शा और बैटरी रिक्शा धड़ल्ले से सवारियां लेकर हरकी पौड़ी क्षेत्र में आ जा रहे हैं। जबकि जीरो जॉन होने के बावजूद हरकी पौड़ी अपर रोड पर बैटरी रिक्शा और ऑटो लाइन लगाकर सवारियों के इंतजार में काफी काफी देर तक खड़े रहते हैं। सूत्रों की माने तो जीरो ज़ोन हरकी पौड़ी क्षेत्र में सवारियों को लाने और ले जाने के नाम पर मोटा चार्ज वसूल किया जाता है । जिसमे हरकी पैड़ी अपर रोड स्थित शुलभ शौचालय के बाहर सड़क को टैम्पो स्टैंड के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
वहां किसी पुलिसकर्मी की नजर तक इन अवैध आटो स्टैंडस पर नही पड़ रही है। भीमगोडा बैरियर पर जब प्रतिबंधित क्षेत्र में जा रहे आटो के वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोके पर उपस्थित पुलिस कर्मी द्वारा अभद्र शब्दो का प्रयोग किया गया। और वीडियो भी बनाई गई। मोके पर उपस्थित दुकानदारों ने भी जीरो ज़ोन में आटो ओर बैटरी रिक्शा को बिना किसी रोक टोक के जाने देने की बात स्वीकार की।
भीमगोडा बैरियर पर बुजुर्ग दुकानदार ने बताया कि केवल सामान्य जनता के लिए दिखावे के लिए ही है। बाकी सब सेटिंग गैटिंग का खेल चल रहा है। मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया है।