News

*100 पव्वे अवैध देशी शराब जाफरान के साथ ऋषिकेश पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार!*

ऋषिकेश दिनांक 06 अप्रैल 2020_
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान एक महिला को 100 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस का नशा विरोधी अभियान लगातार जारी है।


पुलिस द्वारा परशुराम चौक ऋषिकेश के पास चैकिंग के दौरान एक महिला सपना पत्नी श्री राम कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी नई जाटव बस्ती मॉडर्न स्कूल के पास को रोक कर चेक किया तो को उसके पास से 100 पव्वे देशी अवैध शराब जाफरान बरामद हुई।
पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है!