नशा विरोधी अभियान में पुलिस चेकिंग के दौरान 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, प्रयुक्त कार सीज

ऋषिकेश दिनांक 5 जनवरी 2021
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान, मुखबिर की सूचना पर आशुतोष नगर तिराहे के पास एक खाली प्लॉट पर संदिग्ध अवस्था में खडी एसेंट वाहन UA07-D-6588 को चेक किया तो उसके अंदर 15(पन्द्रह) पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, व एक अभियुक्त दीपक चौहान 31 वर्ष पुत्र सबल सिंह चौहान निवासी बलजीत फार्म खाद्री श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, व बरामद एसेंट वाहन UA07-D-6588 को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
