भारत मे पिछले 24 घंटों में कोविड – 19 के 18,870 नए रोगी सामने आए,स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.83 प्रतिशत,

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87.66 करोड़ (87,66,63,490) के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,33,076 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 28,178 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,86,180 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
