घटना को अंजाम देने के लिए रात्रि में घूमते हुए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

ऋषिकेश दिनांक 19 जनवरी 2021_
घटना करने की नियत से रात्रि में घूमते हुए 02 (दो) संदिग्ध व्यक्ति, 02 (दो) अवैध चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत।
कल रात्रि गश्त के दौरान समय 21.30 बजे लेबर कॉलोनी तिराहा आईडीपीएल ऋषिकेश के पास पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दो संदिग्ध लड़कों को रोक कर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग चाकू बरामद हुए।
पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों के नाम व पता
बबलू सिंह पुत्र स्वर्गीय मिश्री लाल निवासी मकान नंबर 174 विश्वकर्मा चौक चोर बाजार ऋषिकेश
उम्र 40 वर्ष
एवं मोंटू पुत्र स्वर्गीय तारा चंद निवासी मायाकुंड ऋषिकेश*
उम्र 32 वर्ष है।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 02 (दो) अवैध चाकू ( दोनों से अलग-अलग) बरामद किि गए।
पकड़े गए दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट की धारा 25/4 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तो को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
