Newsउत्तराखंडहरिद्वार

धर्मनगरी की जनता से बदला की कहानी मेयर पति की जुबानी

 


“हाथी के दांत दिखाने के ओर खाने के ओर” ये वर्षो पुरानी कहावत उत्तराखंड प्रदेश की भाजपा पोषित डबल इंजन की सरकार पर चरितार्थ हो रही है। हालात ये है कि धर्मनगरी की जनता ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी को मेयर का ताज न पहनाकर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी अनिता शर्मा को मेयर बना दिया। जिसके बाद से ही। एक ओर जहां भाजपा पोषित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के सामने हरिद्वार ओर देहरादून में मंच से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने पर बड़े बड़े सपने दिखाए थे। लेकिन प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले शहर हरिद्वार में एक मेयर भाजपा की न बनने का बदला प्रदेश की भाजपा सरकार शहर की जनता से ले रही है। कांग्रेस की मेयर महज स्टाम्प बनकर ही रह गयी है। न तो नगर निगम का कोई अधिकारी उनकी सुनता है न ही प्रशासन ओर सरकार की ओर से कोई राहत दी गयी। हालात ये है कि जनादेश को पूरा करने के लिए मेयर ओर उनके पति पूर्व पार्षद अशोक शर्मा अपने बल पर ही शहर में जगह जगह स्वच्छ्ता अभियान चलाकर  जनता को राहत देने का कार्य करते रहते है। इसी क्रम में मेयर पति ने गुरुवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर नाले की सफाई खुद नाले में उतर कर की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम की कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। उन्होंने भाजपा से हरिद्वार विधायक और केबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर अपना गुस्सा उतारा। मेयर पति ने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने शहर का विनाश कर दिया। जनता ने काम करने के लिए मेयर बनाया है तो काम करेंगे। अधिकारी बिलकुल नहीं सुनते। चारो तरफ गंदगी है कोई सफाई नहीं हो रही। मेयर प्रतिनिधि व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने रोते हुए कहा कि मेयर बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी कोइ अधिकारी देखने नहीं गया। आचार संहिता का बहाना बनाकर अधिकारी काम नहीं कर रहे। स्वयं नाले की सफाई अपने खर्चे पर करवानी पड़ रही है। अब तो अपने आप नाले में उतरकर नाले की सफाई करनी पड़ रही है।