Newsउत्तराखंडहरिद्वार

प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही शराब गंगा घाट सर्वे के दौरान गंगा प्रेमियों ने पकड़ा अवैध शराब बेचते पकड़ा आगे क्या हुआ देखें वीडियो

हरिद्वार। मित्र पुलिस धर्मनगरी की मां मर्यादा के लिए कितनी समर्पित है इस बात का प्रत्यक्ष खुलासा गंगा प्रेमियो की संस्था द्वारा चलाये गए सर्वे के दौरान हुआ। गंगा जागृति सेवा दल का 61 वा अभियान हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर सर्वे अभियान के रूप में चलाया गया। इस दौरान जटवाड़ा पुल घाट ऋषिकुल विद्यापीठ घाट तारों के घाटों पर सर्वाधिक कपड़े धोने वाले एवं साबुन का प्रयोग करने वालों को घाटों की सूची में पाया गया। हरिद्वार में बढ़ते शराब के कारोबार को अब गंगा जागृति सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सर्वे अभियान के दौरान लालतारो पल के निकट जहाँ दिन भर पुलिस मौजूद रहती है, टीम ने मौके से एक व्यक्ति को शराब बेचता हुआ देखा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर एसएसपी व पुलिस प्रशासन को सूचना दी व्यक्ति के पास से 38 देसी शराब की बोतलें पुलिस ने जप्त की सभी घाटों पर कपड़े धोने वाले लोगों का भी चालान कराया। टीम के अध्यक्ष अजय जोशी एवं महामंत्री अमित मुल्तानिया ने कहा कि घाटों पर चल रहे ऐसे अवैध कार्यों को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने गंगा घाटों ओर प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही शराब और मादक पदार्थो को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से सहायता की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री शैलेश डबराल, प्रवक्ता अनुज नरवाल, अनुज वालिया, अजय सोनी, कार्तिक दिवाकर, अंकुश, कमल उनियाल, प्रखर कश्यप, प्रतीक, कमल शर्मा, अरुण सैनी, भुवन भगवा, रोहित चौधरी, राहुल कश्यप, वीरू सोलंकी, प्रतीक, रोहन चौहान, चिराग चौहान आदि उपस्थित रहे।