News

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश दिनॉंक 31/10/ 2020
पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इन्दिरा गाँधी जी के जन्मदिवस पर कांग्रेस जन सहायता कार्यालय श्यामपुर में स्व० इंदिरा गांधी जी के चित्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धां सुमन अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें इंदिरा जी के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया गया और आज की राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व० इंदिरा गांधी जी बचपन से ही सामाजिक रूप से समाज की सेवा में अग्रसर रहती थी और वह एक क्रांतिकारी के रूप में आज़ादी की लड़ाई में शामिल होती थी उनके कार्यकाल में उन्होने पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है जिसकी टीस हमेशा उसको महसूस होती रहेगी। पाकिस्तान के लिए यह जख्म 1971 के बांग्लादेश युद्ध के रूप में था जिसके बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के सैन्य शासन ने पूर्वी पाकिस्तान के नागरिकों पर जुल्म की इंतहा कर दी थी। उसके नतीजे में करीब 1 करोड़ शरणार्थी भागकर भारत में चले आए थे। बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ जिसमें न सिर्फ पाकिस्तान की शर्मनाक हार हुई बल्कि उसके 90,000 सैनिकों को भारत ने युद्धबंदी बनाया था और आज की सरकार कार्यवाही करने की बजाये केवल बयान बहादुर के रूप में कार्यक्रम रही है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कान्ता प्रसाद कण्डवाल ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनने के पश्चात उनके द्वारा कई कार्य किये गये जिसमें 19 जुलाई, 1969 को इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक अध्यादेश पारित किया। यह अध्यादेश देश के 14 निजी बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिए था। इन 14 बैंकों में देश का करीब 70 फीसदी जमा था। अध्यादेश पारित होने के बाद इन बैंकों का मालिकाना हक सरकार के पास चला गया। ऐसी आर्थिक समानता को बढ़ावा देने के लिए किया गया कार्य आज तक आमजन के हितों की रक्षा कर रहा है, परन्तु आज भाजपा सरकार में बैंकों पर सरकार के अध्यधिक हस्तक्षेप से बैंकों की स्तिथि दयनीय हो गई है जिससे आम जन को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है ।
बेघर कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के किये कार्यों पर अपना नाम लिखवाकर अपने कार्यों के रूप में प्रचारित करने का कार्य कर रही है और स्वयं की कोई उपलब्धि नहीं है इसी प्रकार ऋषिकेश विधानसभा में भी पिछले साढे तेरह सालों से निर्वाचित विधायक ने भी धरातल पर कोई कार्य नहीं किये और विधानसभाकी दयनीय स्तिथि बनाई हुई है जोकि शर्मनाक है ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी व्यास,पूर्व प्रधान मुनेन्द्र रयाल,पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, उप प्रधान रोहित नेगी,गब्बर कैंतुरा,सोहन सिंह रौतेला, खेम सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौहान, वीरेंद्र सिंह,आनंद सिंह, देव पोखरियाल, पुनीत गौनियाल,सुमन रावत,जयदेव सिंह,विजेंद्र कुमार, सनमोहन रावत,अर्जुन रांगड़,निर्मल सिंह रमा चौहान, मनोज गुसाईं,सुन्दरमणी शास्त्री जी,सतेंद्र रावत,लक्ष्मण चौहान,बीना चौहान, दीक्षा चौहान, हरीश पांडेय,हरेंद्र जेठुडी आदि मौजूद थे ।