News

मास्क ना पहनने पर युवक को सड़क पर लेटा कर पीटने वाले पुलिस कर्मियों को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने किया निलंबित

ऋषिकेश 20 नवंबर 2020
युवक से अभद्रता और मारपीट करने वाले ऋषिकेश कोतवाली के दो सिपाहियों को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने निलंबित कर दिया ! यह एक्शन सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया ! डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इस मामले की जांच सीओ ऋषिकेश को सौंपी है !इस क्रम में कल रात एक बैठक में जोशी ने निर्देशित किया कि पुलिस आम जनता से शालीनता से पेश आए और कार्यप्रणाली में सुधार लाएं ।

ज्ञात हो कि पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया में पुलिस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है !घटना कोतवाली ऋषिकेश से कॉन्स्टेबल संजय सेमवाल व कॉन्स्टेबल नीरज की है जिसमें माक्स ना पहने पर दोनों कॉन्स्टेबल एक बीमार युवक को सड़क पर गिरा कर पीट रहे हैं !इतना ही नहीं युवक के रिश्तेदार द्वारा पुलिस की पिटाई का विरोध करने पर सिपाही ने इस रिश्तेदार के साथ भी मारपीट करते हुए गाली गलौज की !युवक द्वारा बनाई गई वीडियो वायरल होकर डीआईजी अरुण मोहन जोशी तक पहुंच गई ।वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया !आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ ही जोशी ने मामले की जांच सीओ ऋषिकेश को सौंपी है । वहीं जांच की रिपोर्ट क्षेत्रअधिकारी को 3 दिन के अंदर उन्हें सौंपने है ।

डीआईजी जोशी ने सख्ती से पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि जनता के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न एवं गाली गलौज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई परेशानी होती है तो पुलिस द्वारा वीडियो बनाकर कार्यवाही की जाए!