News

सिडकुल से दो सट्टा कारोबारी गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र से गुरुवार को दो सट्टा कारोबारियों को दबोचा है जिनके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची वनकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल पुलिस ने गुरुवार की देर रात शाम को क्षेत्र में पुलिस गश्त पर थी कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो सट्टा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम महिपाल पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम रामपुर दीपा बिजनौर यूपी हाल निवासी महादेवपुरम सिडकुल और सचिन पुत्र पाल सिंह निवासी रशीद गढ़ शामली यूपी बताया है । पुलिस ने आरोपियों से नकदी बरामद की है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिर्डी कुल सिंह बुटोला के अनुसार बीती देर शाम पुलिस ने क्षेत्र से सट्टा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।