हरिद्वार जनपद मे पुलिस निरीक्षक समेत 15 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानों में तैनात 14 दरोगा व एक निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है कुछ दरोगा को जिम्मेदारी सौंपी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल ने विभाग में फेरबदल कर कुछ दरोगा को नई जिम्मेदारी सौंपी है बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है । जबकि भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल को बहादराबाद थाने का प्रभारी बनाया गया है । खानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट को थाना भगवानपुर का प्रभारी बनाया है, लक्सर कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा को खानपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, गंग नहर में तैनात दरोगा नीतीश शर्मा को लक्सर कोतवाली भेजा गया है । पुलिस लाइन से दरोगा धर्मेंद्र राठी को चौकी प्रभारी अस्पताल गंगनहर कोतवाली में तैनाती दी गई है। दरोगा संजय नेगी को लखनौती का चौकी प्रभारी बनाया है , लखदाता का चौकी प्रभारी मनोज कुमार को लक्सर कोतवाली भेजा गया है, लक्सर कोतवाली में तैनात नवीन चौहान को थाना झबरेड़ा , एसआई सुनील रमोला को कोतवाली गंग नहर में तैनाती दी। उप निरीक्षक विनोद भट्ट को कोतवाली गंग नहर से लक्सर कोतवाली में भेजा ,एसआई अनिल बिष्ट को लक्सर कोतवाली से गंगनहर कोतवाली, महिला दरोगा हिमानी रावत को पुलिस लाइन से कोतवाली गंग नहर ,महिला दरोगा प्रीति को कोतवाली रानीपुर से थाना पथरी, महिला दरोगा किरण गोसाई थाना पथरी से कोतवाली रानीपुर ,दरोगा आलम सिंह पुलिस लाइन से कोतवाली गंग नहर।
