News

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया मोटरसाइकिल समेत 48 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार, वही 2 पेटी देसी शराब के साथ कार सीज ,चालक फरार

ऋषिकेश दिनांक 3 दिसंबर 2020

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान हीरो डेस्टिनी नंबर UK14-F-4973 का चालक 48 पव्वे देसी शराब जाफरान व वैगनआर वाहन संख्या DL2C-AG-9198 मे 2 पेटी देसी शराब जाफरान बरामद, अभियुक्त वैगन आर चालक फरार!
छोटी सब्जी मंडी ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध स्कूटी हीरो डेस्टिनी नंबर UK14-F-497348 को रोक कर चेक किया तो को उसके चालक के पास सफेद कट्टे में 48 पव्वे देशी शराब जापान बरामद हुए।

वही बस अड्डा ऋषिकेश निकट तुलसी होटल के पास चेकिंग के दौरान वैगनआर वाहन संख्या DL2C-AG-9198 को चेकिंग के लिए रोका तो उसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी को चेक किया तो उसमें 2 पेटी देसी शराब जापान बरामद हुई।अभियुक्त का नाम व पता रामू उम्र 22 वर्ष पुत्र श्रीपाल निवासी गली नंबर 2 शांति नगर बनखंडी है !


अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा वैगनआर को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।