News

पुलिस महानिरीक्षक ने कुंभ मेले में सुरक्षा को लेकर की बैठक, अभिसूचना तंत्र की मजबूती पर दिया बल

हरिद्वार/ पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला संजय गुंज्याल ने मेला नियंत्रण भवन के सभागार मे क॒म्भ मेला पुलिस की स्थानीय अभिसूचना शाखा एवं विशेष शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियां की एक बठक ली। जिसम॑ आगामी कुम्भ मेला 2021 मे आने वाल आन्तरिक सुरक्षा सम्बंधित खतरों एवं आतंकी वारदातां से निबटने के सम्बंध मे गहन विचार विमर्श किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कम्भ मेला द्वारा अभिसूचना अधिकारियां को निर्देशित करते हुए कहा गया कि कुम्भ मेला क्षत्र में निवासरत किराएदारों ,नौकरों, मजदूरों अन्य बाहरी व्यक्तियों क॑ चरित्र सत्यापन हेतु कम्भ मेला पुलिस के सहयोग से शीघ्र एक गहन सत्यापन अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस व अभिसूचना इकाई एवं सरहदी जनपदाों की अभिसूचना ईकाई से समन्वय स्थापित करते हुए कुम्भ मेला क्षेत्र से बाहर भी अभिसूचना संकलन किया जाता रहे। राष्टीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियों से भी समन्वय बनाया जाए। आतंकी व आपराधिक तत्वां की सूची बना कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। वर्तमान परिदृश्य में कोरोना महामारी काल में कुम्भ मेला पूरी दुनिया मे आयाजित होने वाले सबस बड़े आयोजनों में से एक होगा। इसलिए अभिसूचना तंत्र को अत्यंत ही मजबूत और प्रोएक्टिव बनाय जाने की आवश्यकता है ताकि कुम्भ मेले क दौरान किसी भी आतंकी तंत्र और आतंकी वारदात को समय रहते विफल किया जा सके। बैठक के दौरान अभिसूचना व विशेष शाखा के अधिकारियां व कर्मचारिरियां द्वारा अपना सुझाव से भी पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला को अवगत कराया गया।