रेंजरमेट प्रियांशी राजपूत के नेतृत्व में सभी रेंजर्स द्वारा खदरी रोड ऋषिकेश में चलाया गया क्लीननेस अवेयरनेस कैम्पेन।

हरिद्वार, (संजय राजपूत)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर पं० ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय के भारत स्काउट गाइड के की रेंजरमेट प्रियांशी राजपूत के नेतृत्व में सभी रेंजर्स द्वारा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता करने के उद्देश्य से खद्री रोड ऋषिकेश में आज क्लीननेस अवेयरनेस कैम्पेन चलाया गया। जहां उन्होंने लोगों को संरक्षित स्त्रोंतो से साफ पानी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। यदि पोर्टेबल पानी की व्यवस्था ना हो तो पानी को उबाल कर पीने के लिए कहा। रेंजर्स लीडर ऋतु कश्यप ने रेंजर रोवर्स को शिष्टाचार से कैम्पेन चलाने के लिये प्रोत्साहित किया। रेंजरमेट प्रियांशी ने बताया कि ये अभियान क्लीननेस कैम्पेन के अंतर्गत चलाया गया है जिससे लोग पानी की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी टीम की सभी रेंजर्स अमीषा सिंह, हर्षिता कुकरेती, निकिता भण्डारी, अंकिता भिष्ट, पूजा चंदेल, शीतल रावत, सानिया नेगी, विनीता रावत, प्रियंका ग्वारी, समीक्षा रावत, पूर्वा शुक्ला आदि ने अपना सहयोग दिया।

