नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस चेकिंग में हौंडा सिटी कार सहित 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

ऋषिकेश दिनांक 28जुलाई 2020
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है।

उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा चौकी श्यामपुर गेट तिराहा ऋषिकेश के पास चेकिंग अभियान के दौरान लग्जरी वाहन हौंडा सिटी नं०- UK07-DS- 0475 को चैकिंग के लिए रोका तो चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर बैरियर में टक्कर मारकर उपरोक्त वाहन लक्कड़ घाट रोड की तरफ भगा ले गया तथा कच्ची रोड में ले जाकर गाड़ी लॉक कर अंदर झाड़ियों की तरफ भाग गया। वाहन को खोल कर चेक किया तो उसमे अंग्रेजी शराब की 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- (एक लाख, पचास हजार रुपये) है ।
अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
