लक्ष्मणझूला क्षेत्र में लंगूर ने शूटिंग करने आए युवक पर हमला कर किया घायल, उत्तराखंड टूरिज्म के ऊपर शूटिंग करने आई थी टीम।

पौड़ी गढ़वाल, दिनांक 8 जनवरी 2021
लक्ष्मण झूला घाट पर शूटिंग करने आई टीम के एक सदस्य अनुज(मेकअप मैन) पर शूटिंग के दौरान लंगूर ने हमला कर दिया जिससे वह पत्थरों के बीच गिरकर घायल हो गया!

साथियों द्वारा तुरंत बचाव कर लंगूर को भगाया गया और युवक पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से युवक को अस्पताल ले जाया ! शुक्रवार को यह टीम उत्तराखंड टूरिज्म के ऊपर फिल्म बनाने के लिए लक्ष्मण झूला घाट पर आई थी कि तभी यह हादसा हो गया। पुलिस टीम में बचाव के दौरान बाबूराम, राजेंद्र चौहान, अनुराग पाल आदि शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक युवक को अस्पताल ले जाया गया था।
