News

*सोमेश्वर नगर रोड पर दो बड़े लावारिस गेट बन रहे हैं हादसों का सबब / कई लोग हुए चोटिल , स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत के बावजूद भी नगर निगम नहीं दे रहा कोई ध्यान।*

ऋषिकेश दिनांक 18 अप्रैल 2021_
सोमेश्वर मंदिर रोड (गुलाटी प्लाट के निकट) पिछले काफी दिनों से सड़क पर रखे लोहे के 2 बड़े गेट से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। साथ ही रात्रि के समय लाइट गुल होने से एक्सीडेंट होने का शत प्रतिशत खतरा बना हुआ है।


स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि किसी कब्जा धारी ने यह गेट समीप स्थित प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से रखा था जो कि सफल नहीं हो पाया। तो वह यह बड़े-बड़े गेट सड़क पर गलत तरीके से एक पेड़ पर टिका कर चलता बना। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे द्वारा कुछ दिन पहले नगर निगम की ओर से तैनात सफाई कर्मचारियों एवं मौखिक रूप से नगर निगम को भी इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन वह कागजी कार्यवाही का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।


इन लोहे के बड़े गेटों की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना के साथ ही किसी को जान की हानि भी हो सकती है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी नगर निगम इस पर कोई ध्यान ना देकर आंखें मूंदे बैठा है। ऐसे में लगता है शायद नगर निगम को किसी बीभीी दुर्घटना का इंतजार है।