गुम हुए छोटे बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया माता पिता के सुपुर्द, पिता ने दिया पुलिस को धन्यवाद

सेलाकुई दिनांक 7 जनवरी 2021
माया कॉलेज के सामने एक बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस द्वारा थाने लाया गया तथा प्राइवेट गाड़ी में सेलाकुई थाना क्षेत्र में घुमाया गया इसके साथ ही सोशल मीडिया और लोकल ग्रुप में प्रचार प्रसार का सहारा लिया गया।
लगभग 4 घण्टे बाद बच्चे का पिता थाने आया और और बच्चे के बारे में पूछने लगा इस पर पुलिस ने आईडी के साथ पुनः आने को कहा जो आधा घण्टे बाद उसकी माँ को साथ लाया तो बच्चे ने तुरंत पहचान लिया।

बच्चे के सकुशल मिलने पर अभिभावक द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया व बच्चे को ढूंढने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की गई । बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चा दिन मे घर से खेलता खेलता रास्ता भटक कर बाज़ार NH पर आ गया था और घर का रास्ता भूल गया था ।
