युवाओं के अंदर सकारात्मक विचारों से ही देश का विकास संभव_ प्रकांत कुमार

ऋषिकेश 12 जनवरी 2021_
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व डाटा कंप्यूटर से ऋषिकेश के तत्वाधान में आज स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जयंती कार्यक्रम डाटा कंप्यूटर ऋषिकेश हरिद्वार रोड पर किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रकान्त कुमार (प्रदेश-सह संयोजक युवा मोर्चा) ने कहा कि युवा अवस्था में हम अपने अंदर ऐसे विचार लाए जिससे कि हमारा सर्वांगीण विकास हो सके इसी से देश के साथ-साथ समूचे विश्व का विकास संभव है क्योंकि किशोरावस्था से युवावस्था तक जो ऊर्जा हम अनावश्यक कार्यक्रमों में लगाते हैं उसको यदि समाज हित में लगाएं तो हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है।

कार्यक्रम में डाटा कंप्यूटर से प्रबंधक मुकेश अग्रवाल पूर्व जिला मंत्री, अक्षय खेरवाल पूर्व नगर मंत्री, दुर्गेश कुमार, अनिकेत सागर, शर्मा प्रदीप, शुभ गुप्ता व काफी संख्या में छात्र उपस्थित रहे ।
