News

हजारों की नगदी व स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने आला अधिकारियों के निर्देश पर नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत छापेमारी कर स्मैक तस्कर को हजारों रुपए की नगदी व एक करीब एक लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । पूछताछ करने के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ सदर डॉ पूर्णिमा गर्ग के नेतृत्व में सिडकुल क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी बीच मुखबिर नहीं सूचना दी कि रावली महदूद में काफी समय से स्मैक बेची जा रही है । इसी सूचना पर थाना प्रभारी एल एस बुटोला अपने सहयोगी कर्मियों के साथ रावली महदूद पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर स्मैक बेचने वाले तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास साढे 8 ग्राम के करीब स्मैक व 23 हजार से ज्यादा की नगदी बरामद हुई । इस्क्ट्टनिक तराजू भी मिला थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम अक्षत पुत्र लालू निवासी रावली महदूद सिडकुल बताया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया स्मैक तस्कर पहले अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में भी जेल जा चुका है। पूछताछ में खुलासा किया कि वह स्मैक उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से सस्ते में खरीद कर लाता है और नशा करने वाले लोगों को फुटकर में महंगे दाम पर बेचता है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।