News

मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हरिद्वार।कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सबको फांसी से उतार कर परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। फांसी लगाने वाला युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था परिजन जिसका इलाज भी करवा रहे थे।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर निवासी सुनीता शर्मा पत्नी जितेंद्र शर्मा ने दोपहर के समय जानकारी दी कि उसके बेटे ऋषभ 28 वर्ष ने अपने आप को मकान के पहेली मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर देखा पहली मंजिल के कमरे पर युवक फांसी पर झूल रहा था जिसकी वीडियोग्राफी करवा कर शव को नीचे उतार कर कमरे की तलाशी ली तो वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से जानकारी लेने पर पता चला की ऋषभ कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसका इलाज भी करवाया जा रहा था। घटना के समय युवक की मां ग्राउंड फ्लोर में थी और वह प्रथम मंजिल के कमरे में था । शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया।