हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य होगा-चंद्रमोहन कौशिक

भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कहां की हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य होगा ! उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर आई श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से यह साबित हो गया है की कुंभ के मार्च-अप्रैल में आयोजित मुख्य शाही स्नान पर रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़ कुंभ स्नान हेतु हरिद्वार आएगी! जिससे अब तक कोरोना से पूरी तरह चौपट हो चुके हरिद्वार के व्यापारियों को भी राहत प्राप्त होगी! उन्होंने कहां की मुख्य स्नान पर्व पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह का प्रतिबंध असुविधा एवं परेशानी का सामना ना करना पड़े इसका ध्यान रखते हुए हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार कुंभ मेला प्रशासन से वार्ता की जाएगी! उन्होंने कहा कि जिस तरह मकर संक्रांति स्नान तीर्थयात्रियों को बगैर किसी असुविधा के कुंभ मेला प्रशासन के नेतृत्व में सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है उसी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुख्य शाही स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं के लिए और अधिक बेहतर व्यवस्था की जाए जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं का कुंभ स्नान हेतु हरिद्वार आगमन हो और हरिद्वार के व्यापारियों को भी इसका पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके!
