एसएसपी ने 03 निरीक्षकों व 14 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदेई कृष्णराज एस ने तीन निरीक्षकों और 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रा में परिवर्तन किया है। जिनमें निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को पुलिस लाईन से निकालकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी सौपी गयी है।निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी को प्र. एसआईएस से प्रभारी निरीक्षक कनखल बनाया है। वहीं निरीक्षक अमर चंद शर्मा को प्र. एसओजी रूड़की से प्रभारी निरीक्षक पथरी बनाया है। जबकि उपनिरीक्षक सुखपाल मान को थानाध्यक्ष पथरी से थानाध्यक्ष बुग्गावाला, उपनिरीक्षक दीप कुमार को थानाध्यक्ष बुग्गावाला से प्रभारी सीआईयू/ एसओजी हरिद्वार, उपनिरीक्षक जहांगीर अली को पुलिस लाईन से प्रभारी सीआईयू/ एसओजी रूड़की, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को प्रभारी चौकी जगजीतपुरर कनखल से एसएसआई कनखल, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को कोतवाली गंगनहर से एसएसआई पथरी, उपनिरीक्षक सतेन्द्र नेगी को थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी जगजीतपुर कनखल,उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस लाईन से थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक सतीश शाह को पुलिस लाईन से थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक ध्र्मेन्द्र राठी को प्रभारी चौकी अस्पताल कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर, उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर लक्सर से प्रभारी चौकी अस्पताल गंगनहर, उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को थाना बहादराबाद से प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्रा कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक ब्रजपाल को प्रभारी चौकी रायसी कोतवाली लक्सर से थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चैहान को थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी रायसी कोतवाली लक्सर और महिला उपनिरीक्षक रोशनी रावत को पुलिस लाईन से निकाल कर कोतवाली मंगलौर भेजा गया है।
