चोरी गई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार-

रानीपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी को बरामद करतेे हुए आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंध्ति धराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि 26 जनवरी को सुभाष चंद पुत्रा आशाराम निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिड़कुल ने तहरीर देेते हुए शिकायत की थी कि उसकी स्कूटी गढवाली ढाबे के सामने से चोरी हो गयी। जिसकी काफी तलाश की गयी, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान 28 जनवरी की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि गढवाली ढाबे के पास से चोरी हुई स्कूटी को लोटस काॅलोनी में एक व्यक्ति के पास देखी गयी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को बरामद करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सनी पुत्रा काशीराम निवासी चैहान वाली गली ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार मूल निवासी ग्राम कलानौर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्रपफरनगर बताते हुए खुलासा किया कि उसी ने 26 जनवरी को स्कूटी को ढाबे के पास से चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंध्ति धराओ में मामला दर्ज करते हुए उसको मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया।
