News

सवारी ढोने को लेकर चालकों के दो पक्षों मे मारपीट , मुकदमा कायम

हरिद्वार। हरिद्वार से देहरादून के लिए वाहनों में सवारियों भरने को लेकर मैक्स वाहन चालकों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद इतना बढा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। घटना से क्षेत्रा में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर रोडीबेल वाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन चालकों पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 27 जनवरी की दोपहर को चण्डीघाट चैक के समीप मैक्स वाहन स्टेण्ड पर हरिद्वार से देहरादून के लिए वाहनों में सवारिया भरने को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। चालकों का विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर रोडी बेलवाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी दल बल के साथ मौके पहुंचे। जिन्हों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी गयी। लेकिन दोनों पक्षों के मौजिजों के हस्तक्षेप के चलते समझौते के प्रयास किये जाते रहे। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता न हो पाने पर पुलिस ने गुरूवार की रात को दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन चालकों सुनील कुमार पुत्र रहतु राम निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, हुकम सिंह पुत्र मान सिंह, राहुल कश्यप, कुर्बान, एहसान, रमेश पुत्र गोविंद, सासे कुमार पुत्र हरिकिशन निवासी गाजीवाली श्यामपुर हरिद्वार, प्रमोद पुत्र चन्दु, जोनी, मदिन पुत्र हरिकिशन, छोटू पुत्र। सम सिंह और अतुल के खिलापफ बलवा सहित अन्य धराओं में मुकदमा दर्ज किया है।