News

चमोली जिले के रेनी में फटा ग्लेशियर भारी तबाही नदी में बाढ़ से हरिद्वार तक बड़ा खतरा/ अलर्ट जारी_ देखें वीडियो

उत्तराखंड के चमोली जिले के श्रेणी में ग्लेशियर फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है इसे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।


सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। उप जिलाधिकारी टिहरी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि डोली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत ना हो।