News

ऋषिकेश पुलिस ने किया युवक को स्कूटी सहित 96 पव्वे अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 21 फरवरी 2021
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत, पुलिस ने स्कूटी संख्या UK14-G-1502 के चालक को 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका 8 पीएम के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त अभियान मे कल सांयकालीन चेकिंग अभियान के दौरान, फ्लाईओवर निकट नटराज चौक ऋषिकेश के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक “अरुण तिवारी पुत्र अनिल कुमार” निवासी ग्राम उड़ी तहसील बडौत थाना छपरोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश (हाल निवासी निकट रामा पैलेस देहरादून रोड ऋषिकेश) को रोक कर चेक किया तो उसके पास 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम बरामद हुई।


अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।