नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता कार्यक्रमों का शुभारंभ।

ऋषिकेश, (संजय राजपूत)। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में केंद्र सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च 2021 तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों का शुभारंभ महाविद्यालय की सम्मानित प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया और कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं बल्कि इसका सांस्कृतिक आध्यात्मिक महत्व भी है कार्यक्रम का संचालन कृष्णा डबराल के द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि नमामि गंगे केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है जिसे 2014 में शुरू किया गया इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने तथा गंगा तथा इसकी सहायक नदियों का संरक्षण भी आवश्यक है नमामि गंगे के नोडल अधिकारी खुशपाल सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा की रूपरेखा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया आज के कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण था जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से प्रथम स्थान प्रीति बिष्ट बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान प्रदेति विश्वास बीएससी पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान प्रीति रावत बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया इस अवसर पर डॉ विक्रम सिंह, शेला जोशी, डॉ मंजू भंडारी, दिनेश चंद्र, खुशपाल सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर श्री हरिप्रसाद, डॉक्टर अशोक कुमार अग्रवाल, मोहन लाल साह, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।
