News

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने की कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता

देहरादून /राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कृषि मंत्री से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों के सम्बन्ध में वार्ता की।

देहरादून/ राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड, पंजीकृत के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सुबोध उनियाल जी को पुन: कृषि मंत्री बनने पर बधाई देने के साथ पुरानी पेंशन बहाली सहित संघ की अन्य लंबित मांगों पर समर्थन करने का आग्रह किया गया है। पुरानी पेंशन बहाली पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।

आयुष चिकित्सकों की सभी मांगो पर कृषि मंत्री जी द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गयी ।प्रतिनिधिमंडल में डॉ० पसबोला, प्रदेश सह संयोजक डॉ० धीरेन्द्र सिंह कैंन्तुरा एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ० अजय चमोला शामिल रहे।