*नगर उद्योग व्यापार महासंघ की संचालन (कोर) समिति ने नगर उद्योग व्यापार महासंघ के मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल को पद से हटाया!*

ऋषिकेश दिनॉंक 31 मार्च 2021_
नगर उद्योग व्यापार महासंघ की संचालन (कोर) समिति ने मुख्य चुनाव अधिकारी नगर उघोग व्यापार महासंघ ऋषिकेश नरेश अग्रवाल को हटाया दिया है।

समिति के सदस्य विनोद शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 30 मार्च को संचालन(कोर) समिति ने नरेश अग्रवाल को अपने पद (मुख्य चुनाव अधिकारी) का दुरुपयोग करने को लेकर नोटिस दिया था और उनसे आज दिनॉंक 31 मार्च को प्रात: 11 बजे जवाब तलब किया गया था। परन्तु उनके द्वारा संतुष्ठात्मक जवाब ना दिये जाने के कारण नरेश अग्रवाल को नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया है एवं महासंघ में अन्य व्यापारिक संगठन का हस्तक्षेप करवाने के कारण उनके नगर उद्योग व्यापार महासंघ से भी हटाया जाता है ।
