Aquarius Rashifal – कुंभ राशि,आज का राशिफल, सोमवार,17 मई 2021,शुक्ल पक्ष,पंचमी तिथि 11:36 तक, पुनर्वसु नक्षत्र 13:32 तक, चंद्रमा मिथुन राशि में 6:52 तक पश्चात कर्क राशि

आज चंद्रमा प्रातः काल से ही आपकी राशि से छठे भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप आज के दिन कर्ज की कीमत और राशि कम हो सकती है,यानी खर्चे कम करने में सक्षम होंगे.नौकरी में कुछ मामलों में अधिकारियों के हाथ से राहत मिल सकती है। कोई भी बिजनेस प्लानिंग कारगर नहीं होगी आपकी चिंताएं कम होंगी।आय में वृद्धि के कारण आप कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे और आप अपने तनाव को भी कम करने में सक्षम होंगे।नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी सलाह आज कई लोगों के काम आ सकती है। इसलिए अपने विचार साझा करने में संकोच न करें।किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी आज नए विषय सीख सकेंगे। जो ज्ञान आपने सीखा है उसका उपयोग करने का प्रयास करें और इसे दूसरों को दान करें,आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी या लव पार्टनर के साथ राय और दिमाग का मेल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।

शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – ०७:०५ से ०८:४८ तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा
