*बड़ी सफलता / पुलिस ने पकड़ा नशे का जखीरा, कुल 14 पेटी अवैध शराब सहित किया तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार।*

नरेंद्र नगर दिनांक 18 मई 2021_
नरेंद्र नगर पुलिस ने नशे का जखीरा पकड़ा है, कुल 14 पेटी सहित 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ।
ज्ञात हो कि नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धरपकड अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.05.2021 को थाना नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा निम्न दो प्रकरणों में कुल 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार चौकी जाजल थाना नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त “रमेश बडोनी पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी भेदुडी लामकोट टिहरी” एवं “दिनेश कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर टोंग्या धनोरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार” को स्कार्पियो वाहन संख्या UK-07-B-6511 में 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही आगराखाल थाना नरेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त सुखबीर सिंह कंडारी पुत्र कुंवर सिंह ग्राम सयूड आगराखाल को 137 पौवे ( करीब 3 पेटी) अंग्रेजी शराब सहित गरिफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नरेन्द्रनगर पर आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में
1-उपनिरीक्षक विपिन कुमार प्रभारी चौकी जाजल, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
2- हे0कानि0प्रो0 जगदीश प्रसाद डोभाल,चौकी जाजल, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
3-आरक्षी राकेश छाबड़ी,चौकी जाजल, थाना नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
इसके अलावा पुलिस की दूसरी टीम में
1-उपनिरीक्षक जय प्रकाश कोहली प्रभारी चौकी आगराखाल, नरेन्द्र नगर, टिहरी गढ़वाल।
2- आरक्षी मुकेश पुरी, चौकी आगरखाल, टिहरी गढ़वाल।
3-आरक्षी माया सिंह,चौकी आगराखाल, टिहरी गढ़वाल। आदि उपस्थित थे।
