News

*टोल प्लाजा के विरोध में “सर्वदलीय संघर्ष समिति” का दूसरे दिन भी धरना जारी कहा, जल्द ही टोल प्लाजा का निरस्तीकरण ना हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन।*

ऋषिकेश दिनांक 1 जून 2021_
सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा नेपाली फार्म स्थित प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध मे दूसरे दिन धरना दिया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन करते हुए सरकार को यह चेताया कि अगर जल्द से जल्द टोल प्लाज़ा का निरस्तीकरण नहीं हुआ तो इस आंदोलन को और भी उग्र तरीके से किया जाएगा ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश के इतिहास में पहली बार 14 फ़िट का पुतला बनाया गया तथा विधायक के 14 साल के निष्क्रियता कार्यकाल को देखते हुऐ पुतला दहन किया जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों का पूर्ण समर्थन रहा ।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने धरने को यूनियन की ओर से समर्थन दिया ।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महन्त विनय
सारस्वत, समिति संयोजक संजय पोखरियाल, कनक धनाई, दिनेश असवाल, राजे नेगी, लाल मणि रतूड़ी, प्रधान ध्यान सिंह असवाल, रवि राणा, विनोद चौहान, लक्ष्मण सिंह राणा, सत्येन्द्र पंवार, सहित कई लोग मौजूद थे ।
कार्यक्रम का संचालन गोकुल रमोला ने किया ।