News

*पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, कृषि कानूनों का विरोध कर सरकार से की तीनों काले कानून वापस लेने की मांग।*

ऋषिकेश दिनांक 5 जून 2021_
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि कानूनों का विरोध करते हुए वृक्षारोपण कर पेड़ पौधों को पानी दे कर सरकार से तीनो काले कानूनों को वापस लेने की मांग करी।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद ने कहा देश में किसानों की हालत खराब है भय और भूख मुक्त सरकार देने का वायदा करने वाले लोगों के सत्ता में आते ही किसान आत्महत्या कर रहा। गरीब भूख से मर रहा है।


एक तरफ तो छह महीने से जो किसान आंदोलन कर रहे इन्हे बदनाम किया जा रहा की महामारी फैल जाएगी वहीं बीजेपी के लोग मीटिंग कर रहे हैं, चुनाव और रेलिया हो रही हैं उससे कोई बीमारी नहीं फैल रही आए दिन कोरोना काल की आड़ में जनता के ऊपर काले कानून थोपे जा रहे हैं। महंगाई की मारा मारी है।
समाजवादी पार्टी युव जन सभा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा आज पर्यावरण कि महत्ता को हम सब जान चुके है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। आज पर्यावरण का रक्षक देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर सड़को पर है लेकिन देश की सरकार हिटलरशाही पर अड़ी है।

सपा के प्रदेश सचिव टॉम्स मैसी ने कहा आज पेड़ पौधों को लगाने व बचाने की जरूरत है। सरकार अपनी हठ धर्मिता छोड़ किसानों की बात सुननी चाहिए।
इस अवसर पर सचिन मैसी , इनामुल मैसी , हरिकिशन चौहान , सराफात सलमानी , संजय , आदि मौजूद रहे