News

*दुखद : नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर!*

ऋषिकेश 13 जून 2021_
उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका देने वाली दुःखद खबर है। राज्य की नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व काबीना मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश का असामयिक निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉ. हृदयेश नई दिल्ली में थीं व एक दिन पूर्व शनिवार को कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनका प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का बयान आया था। लेकिन बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उत्तराखंड सदन में प्रवास के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और हृदयाघात से उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वह कुछ दिन पूर्व कोरोना से भी संक्रमित हो गई थी। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता काबीना मंत्री यशपाल आर्य को आज सुबह 11 बजे डॉ. हृदय के निधन का दुःखद समाचार मिला। उन्होंने डॉ. हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।